
सोनभद्र। उड़ान सेवा ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को मारकुंडी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली फगुआ गीत गाते हुए रंग गुलाल उडा कर होली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर साधना मिश्रा ने सभी को होली शुभकामनाएं देते हुए, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।

वही कार्यक्रम में उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि –
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः ।।
भावार्थ- जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नही होती है, उनका सम्मान नही होता है,वहाँ किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं।
इस अवसर सिमा पाण्डेय, मन्जु राजेश पाण्डेय, सन्जय चौबे, निरज पाण्डेय, राधा, किरन, उड़ान सेवा ट्रस्ट के सरक्षक रामचन्द्र पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।




