
HIGHLIGHTS
- गुप्तकाशी के शिवालयों में लगा मेला
- भक्त जनों ने भगवान शिव की की पूजा और आराधना
- जनपद भर में दिखा हर्षोल्लास का माहौल
- शिव बारात में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

(संवाददाता)
सोनभद्र। मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व गुप्तकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनपद के शिवालयों में सुबह से ही भक्तजन मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक किया और पूजन- अर्चन कर सुख, समृद्धि की कामना की। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में रंगीला कांवर संघ की ओर से शिव बारात की अद्भुत झांकी निकाली गई। यह झांकी नगर के मार्गों से गुजरती हुई बरेला मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।



बारात में भगवान शिव के बाराती डीजे के भक्तिमय धुन पर झूम कर नाचे। इस दौरान भक्तों का भारी जन सैलाब शिव बारात में सम्मिलित हुआ। बताते चलें कि रंगीला कांवर संघ की ओर से प्रतिवर्ष जनपद मुख्यालय में शिव बारात की भव्य झांकी निकाली जाती है इस झांकी में अधिक से अधिक भक्त शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करते हैं।






