HIGHLIGHTS
- भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल की हुई बैठक
- बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
ओबरा, सोनभद्र। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ओबरा स्थित शनि मंदिर पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद एक बैठक आयोजित की। बैठक में छोटी शारदा मंदिर शक्ति केंद्र संयोजक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए सरकार की जनहित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने कहा कि घर घर जाकर प्रचार – प्रसार करने और सोशल मीडिया के सभी आयामों पर विशेष गतिविधियों के साथ भाजपा का परचम लहराने का कार्य किया जाना और उत्तर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए तीन तलाक प्रथा को खत्म किया है, हर घर शौचालय, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे वृहद कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से अंजाम दिया जो काबिलेतारिफ है। इस दौरान शक्ति केंद्र सह संयोजक सर्वेश दुबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा दुबे, नीरज गुप्ता, समीर खान, अशोक पटेल, प्रशांत सोनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।




