सोनभद्र। शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित संस्था के सेवाकेंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा वर्ष पर्यन्त चलने वाले “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर ” विविध प्रोजेक्ट्स का 20 जनवरी 2022 को संस्था के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउण्ट आबू (राजस्थान ) में वर्चुअल उदधाटन करके यही संदेश दिया है। नारी ही इस धरा पर परमात्मा की उत्कृष्ट रचना हैं जो सृजन और पालन के परमात्मा के दिव्य कर्तव्य को इस सृष्टि पर संचालित करती हैं। इसलिए ज्योतिबिन्दुस्वरूप परमात्मा शिव ने संस्था के साकार माध्यम पिताश्री ब्रह्मा के माध्यम से सन 1936 में नारियों को आध्यात्मिक शक्ति द्वारा स्वर्णिम भारत के नव निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया था आज वह विश्व के 140 देशों में 800 से अधिक सेवाकेंद्र के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व मे संचालित हो रहा है।

आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के मार्गदर्शन में बी० के०प्रतिभा, बी०के० सीता, बी० के० कविता, बी० के० दीप शिखा, बी० के० सरोज, तथा मोनिका श्रीवास्तव ने रंगोली को बनाया है । ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा ‘ आजादी के अमृत महोत्सव ‘ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुल 30 अभियान निकाले जाएंगे तथा 1500 से अधिक कार्यक्रमो के आयोजहन के माध्यम से लगभग दस करोड़ लोगों को ‘ आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर ‘ कार्यक्रम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का लक्ष्य है। इस अवसर पर एस. डी.एम राजेश कुमार सिंह, डॉ० अनुपमा सिंह, डॉ० संजय सिंह , सेवाकेंद्र इंचार्ज सुमन दीदी, प्रतिभा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



