गौतम विश्वकर्मा
सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा द्वारा बच्चों को मास्क पहनाकर लाई- चूड़ा, गुड़ व पतंग वितरित किया गया। पतंग पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा नें बच्चों व नागरिकों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, सदस्य गण मदन लाल यादव, पंकज कुमार, सूरज मणि, सरवरे अख्तर व ग्रामीणों में जितेन्द्र भारती, अनिल विश्वकर्मा, रविशंकर, पप्पू भारती, मुनीब अहमद, वसीम रजा तथा बच्चे मौजूद रहे।

