चुर्क, सोनभद्र। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चुर्क,सोनभद्र के स्वयंसेवकों द्वारा अमहवा पुल (घाघर पुल) पर्यटक स्थल पर मकर सक्रांति उत्सव पर सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ परमपूज्य सर संघ चालक डाक्टर साहब व गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन व गीत के साथ प्रारम्भ हुआ।

अयोजित कार्यक्रम में बौद्धिक मे सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय ने राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सद्भाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारा देश विविध धर्म,जातियां, भाषाओं को अपने आप मे समेटे हुए है। सबको एक सूत्र में पिरोने के लिये संकीर्णता से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को अपनाना होगा, यही हमारी संस्कृति का मूलाधार है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख उत्सव में मकर संक्रांति उत्सव एक बहुत ही महत्वपूर्ण उत्सव है। उन्होने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीसरे पूज्य सरसंघचालक बालासाहब देवरस जी ने कहा था कि, छुआ छूत अगर पाप नहीं तो,दुनिया में कुछ भी पाप नहीं है।

मकर संक्रांति के अवसर पर सहभोज का आयोजन किया जाता है ताकि लोगो मे समरसता की भावना आए। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में चूर्क नगर कार्यवाह नीरज जैन,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह,चंदन,अनिल, विकास, मंतोष,आशुतोष, विवेक, अमित सिंह,राकेश एवं नगर व ग्राम के सैकड़ों लोगों ने सहभोज में भाग लिया।

