जन विश्वास यात्रा का अहरौरा मे हुआ जोरदार स्वागत

उमेश केसरी

अहरौरा, मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश में निकाली गई जन विश्वास यात्रा गुरुवार को दिन में 12:00 बजे सोनभद्र से चलकर अहरौरा पहुंची तो नगर के दक्षिणी छोर स्थित वनस्थली महाविद्यालय गेट पर विद्यालय के प्राचार्य देवी प्रसाद ने स्वागत किया तदुपरांत काफिला आगे बढ़ी जो दुर्गा मंदिर पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जन विश्वास यात्रा में उपस्थित कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रदेश के दर्जा राज्यमंत्री संजय गौड़ एवं भारतीय जनता पार्टी मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने जन विश्वास रथ से उतरकर मां के चरणों में शीश नवाकर भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रदेश में 2022 में सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

मंदिर परिसर पर भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल के उपाध्यक्ष उमेश कुमार केसरी ने अतिथियों का माता रानी के चुनरी देकर स्वागत किया उसके बाद काफिला जमुई अहरौरा मार्ग स्थित मेहंदीपुर चौराहे पर पहुंचा जहां सैकड़ों महिला भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर जन विश्वास यात्रा में आए लोगों पर पुष्प वर्षा कर रही थी तथा चौराहे पर अहरौरा एवंअदलहट मंडल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जन विश्वास यात्रा के काफिले में सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन की उपस्थिति देखी गई कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं में महेंद्र सिंह अग्रहरी जय किशन जयसवाल कृष्ण कुमार तिवारी अमित पांडे बैद्यनाथ प्रजापति अमित शाह विनोद पटेल ओमप्रकाश केसरी मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं ऊर्जा राज्य मंत्री रामाशंकर सिंह पटेल रमेश बहेलिया संजय भाई पटेल मनोज सोनकर अरविंद मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अहरौरा में स्वागत के बाद भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा चुनार के लिए रवाना हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें