कानपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (NYSF) की अहमदाबाद गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की टीम कानपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होंगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव आचार्य विपिन पथिक ने दी।

संघ के सचिव ने बताया कि यह चैंपियनशिप अहमदाबाद की लकुलिस योगा यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी। यूपी के खिलाड़ियों में अंजलि शर्मा, शुभी सिंह, पल्लवी सोलंकी, आस्था सिंह, प्रज्ञा शर्मा, पर्निका शुक्ला, निखिल दिवाकर, मयंक कश्यप, आयुषी रावत, रोज कटियार, केयाना अरोरा, सानवी, मान्या खन्ना आदि खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएंगे। तथा उत्तर प्रदेश की ओर से टीम कोच अभिषेक पांडे, विनय श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा व मैनेजर की भूमिका में सोनाली होंगी।
