सोनभद्र। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का झंडा गांव गांव एवं घर घर पर फहराने के लिए सदर ब्लाक अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के हराहुआ बूथ अध्यक्ष सोनू यादव के घर पर एवं बूथ के तमाम घरों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाया गया। सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का एक एक सिपाही घर घर जाकर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने का कार्य करेगा तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताने का काम करेगा उन्होंने आगे कहा भाजपा सरकार में किसान मजदूर नौजवान आदिवासी व्यापारी अल्पसंख्यक एवं आम जनमानस पूरी तरह से परेशान है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल प्रधान, दीपक लालमणि, त्रिलोकी, सीताराम भारती, विनोद, भारती भारत, राहुल, सत्यजीत, सनी सिंह के साथ आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



