ओबरा, सोनभद्र। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण पर सोमवार को छोटी शारदा मंदिर स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का जलाअभिषेक कार्यक्रम शक्ति केंद्र संयोजक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। जलाभिषेक के बाद प्रधान पुजारी रमेश को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने एवं सभासद विकास सिंह ने बताया कि आज का दिन विशेष है क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों के द्वारा विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं मोदी सरकार ने संस्कृति और सभ्यता को बरकरार रखने के लिए निरंतर सृजनात्मक कदम उठाने का काम किया है जिससे ईश्वर के प्रति लोगों में और भी आस्था बढ़ी है। धर्म का प्रचार प्रसार शिखर स्तर पर करने का काम मोदी सरकार कर रही है, देश और प्रदेश से उनमाओवादियों का सफाया हो रहा है, मठ मंदिरों का कायाकल्प करके उनकी भव्यता बढ़ाने का काम अति सराहनीय है एवं स्मरणीय है।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, भाजपा के सभासद विकास सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा शर्मा, प्रधान पुजारी रमेश, शक्ति केंद्र संयोजक सर्वेश दुबे, छात्र नेता नीरज गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, रामचंद्र केसरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

