- भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे से गुजमान हो गया पूरा शहर।
- यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए सैकड़ों देश प्रेमी
हर्षवर्धन केसरवानी
सोनभद्र। स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत रविवार को अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान से 111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान डीजे पर मेरे देश की धरती ‘ व ‘ तेरी मिट्टी में मिल जावा ‘, गूंजे भारत मां की जय जैसे देशभक्ति गीत बज रहे थे और लोग भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे। वही तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साह से चल रहे थे।

वक्ताओं ने इस मौके पर देश की आजादी में शहीद हुए देशभक्तों को स्मरण किया तथा वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया। नगर के मुख्य चौराहे पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा से तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए स्वर्णजयंती चौक , सिविल लाइन, कचहरी होते हुए पुन: हाइडिल मैदान पहुंची।

तिरंगा यात्रा मे शामिल व बस्ती के लोगों ने भारत माता की आरती कर पूजन किया तथा प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में हर्ष अग्रवाल, नंदलाल, ब्रजेश सिंह, भोलानाथ मिश्रा, पंकज पांडेय, नीरज सिंह ,कीर्तन, योगेश, रजनीश, संतोष, सत्यारमण, ज्ञानेंद्र सरण राय, धर्मवीर तिवारी, संगम गुप्ता, महेश, अखिलेश, रूबी गुप्ता, जितेंद्र, सतेंद्र , नीतीश, रामलगन, हर्ष वर्धन केसरवानी, रामबहादुर समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्रा ने बताया कि जनपद सोनभद्र में अमृत महोत्सव का उद्घाटन 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के साथ शुरू हुआ था तब से जनपद के सभी ग्राम, कस्बों तथा नगरों में तिरंगा यात्रा कर स्वतंत्रता के क्रांतिवीरो को नमन किया जा रहा है। सोनभद्र मे अमृत महोत्सव का समापन 18 दिसंबर को बहुत ही धूमधाम से किया जाएगा।

