दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार में बांध के पुनरोद्धार के लिए सोमवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों के साथ अनशन प्रारंभ किया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते छः वर्ष पुर्व टूटे समोहीनाला बांध का मरम्मत अभी तक नहीं कराया गया है। वही ग्राम प्रधान दिनेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र बहादुर सिंह ,वार्ड सदस्य गंगा कनौजिया, दशईं यादव, राजबली कनौजिया, बिहारी कनौजिया,विद्यासागर भुईयां पन्नू घसिया, बिहारी भुईयां, बीरबल भुईयाँ ने दर्जनों

ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि समोही नाला बांध के नाम से 0 रहा करता था बीते कई वर्षों से मानो जैसे बंजर सा दिखने लगा है।
इस विषय की शिकायत कई बार उच्च व सम्बंधित अधिकारियों को लिखित पार्थना पत्र देकर किया जा चुका हैं ओr के कान में ज़ु तक नहीं रेंग रहा, आज हमारे गांव के इस बांध के टूट जाने के कारण सैकड़ो किसान खेतों के सिंचाई के अभातर में भूखों मरने के कगार पर हैं। मैं ग्राम प्रधान होते हुए भी कुछ नही करने पा रहा हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि अभी अभी तहसील दिवस पर जिलाधिकारी के समक्ष लिखित प्राथर्ना पत्र दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। इसी लिए सभी गांव वालों के साथ समोहीनाला बांध पर अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहा हुं। इस अनशन में रमेश, घसिया, संजय यादव,राजेश्वर यादव, बात कुशवाहा,नंदू यादव, सुरेश यादव, बंधु कन्नौजिया, घुरा राम, ईश्वरी यादव,ईश्वरी घसिया, जितनी देवी, तेतरी देवी, कलावती देवी, मानकुंवर देवी, बसंती देवी, रीना देवी, देवंती देवी, मीना देवी, अनिता देवी, चंपा देवी, मानमती देवी, फुलमतिया देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण व किसान मौजूद है।



