राजेश पाठक
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। शनिवार को पतंजलि परिवार सोनभद्र भारत स्वाभिमान के रॉबर्ट्सगंज नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी द्वारा दायित्व ग्रहण करने के पश्चात रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय पर योग साधकों के साथ बैठक कर योग को कैसे आगे बढ़ाया जाए विषय पर चर्चा किया तथा योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान/ कार्य करते रहने के लिए वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, पतंजलि योग समिति रॉबर्ट्सगंज नगर संयोजक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक रूप नारायण सिंह योग शिक्षक राजू सोनी,

गोविंद नारायण सिंह, संदीप गोयल समेत तमाम एक साधुओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किए, तथा सभी से आग्रह किए कि आप सभी लोग नियमित योग करने के साथ-साथ और लोगों को भी योग से जोड़ने का प्रयास करें, कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचने का मात्र एक ही साधन है, वह है नियमित योगाभ्यास, नियमित योगाभ्यास करते रहेंगे तो आप कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचे रहेंगे,
उपस्थित सभी योग साधकों द्वारा भारत स्वाभिमान रॉबर्ट्सगंज नगर संरक्षक के शेषमणि तिवारी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उक्त आशय की जानकारी मिडिया प्रभारी सुबोध मिश्र ने दिया।




