भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): मंगलवार को ओबरा में स्थित तिवारी बुक डिपो के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा ओबरा मंडल के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंहभारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता उपस्थिति रही। वही कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस को पार्टी के विकास कार्यों से संबंधित पत्रक को बांट कर जागरूक किया और देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अयोजित सदस्यता अभियान में भाजयुमो के मंडल महामंत्री समीर माली, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, मंडल मंत्री अनिकेत तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, मंडल सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, कार्यसमिति सदस्य संदीप अग्रवाल, सुनील जायसवाल, राजेश निषाद, नवलेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक सागर महरोलिया, अरविंद कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें