• सोन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
• श्रद्धालुओं ने दीप दान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
चोपन, सोनभद्र। शुक्रवार देव दीपावली के अवसर पर नगर में सोनेश्वर महादेव मंदिर के सोन तट पर जैसे ही गो धुली बेला हुई तो लोगों के उत्साह चर्मोत्कर्ष पर हो गया। सोन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में घाटों को जो दीपों से सजाया गया था देखते ही देखते अलौकिक छटा बिखेरने लगी और लोगों ने सोन नदी में दीपदान कर आभार प्रकट किया। दीपदान करते ही हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रंग बिरंगे झालरों के टिमटिमाते रोशनी से पूरा सोनेश्वर महादेव परिसर अलग ही छटा बिखेर रहा था।

देव दीपावली को लेकर एक सप्ताह से चल रहे तैयारियों पर हर कही हर छोटे से बड़े कार्यों को बड़े ही समयबद्ध तरीके से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी भी मौजूद रहे। दोनों ने साथ मिलकर सोन आरती किया।

इस अवसर पर डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, ओम प्रकाश, राम सुन्दर निषाद, संजीव त्रिपाठी, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, श्यामाचरण गिरी, महेंद्र केशरी, विजय अग्रहरी , मनीष त्रिपाठी , समेत सैकड़ो लोगबाग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, इंसपेक्टर के० के० सिंह अपने सहयोगियों के साथ यातायात समेत मौके पर मौजूद रहे। देर रात तक चलते विभिन्न कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश अग्रहरि व विकास चौबे ने किया।



