• 24 दिसंबर से आरंभ होगा श्री रामचरितमानस का पाठ का
• 111 भूदेव महायज्ञ में होंगे सम्मिलित।
• पूर्व की भांति संपूर्ण नगर में लगाए जाएंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र।
हर्षवर्धन केसरवानी
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित जय प्रभा मंडपम में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में समिति के पदाधिकारी राकेश त्रिपाठी (शिशु तिवारी) द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति में उपस्थित सदस्यों, पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया ।
24 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाले रामचरितमानस का पाठ महायज्ञ के बारे में विस्तृत मंत्रणा की गई।

श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि-“ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जालान के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई और इस बैठक में गत वर्षों का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के सदस्यों पदाधिकारी के सामने रखा गया।
सभी लोगो 27वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ की विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई। पूर्व वर्षों की तरह ही अबकी बार भी 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे,ध्वनि विस्तारक यंत्र राबर्ट्सगंज शहर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों का अनुश्रवण संपूर्ण नगरवासी कर सकें और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि भूदेवों का पंजीकरण 1दिसंबर 2021 से यज्ञ समिति के पदाधिकारी शिशु त्रिपाठी के आवास पर होगा। बैठक का सफल संचालन महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने किया।

बैठक में संरक्षक रतन लाल गर्ग, इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉक्टर जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल,मिठाई लाल सोनी, श्यामसुंदर चौबे, सुधाकर पांडेय, राजेश्वर नाथ शुक्ला, सदस्य अजित सिंह भंडारी, कमल नरायन सिंह, अजय कुमार शुक्ला, मन्नू पांडेय, विमलेश सिंह, महेश द्विवेदी,सुधाकर दुबे, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे, राजेश जायसवाल, संगम गुप्ता, संजय अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, परमेश जैन, राजेश बंसल, दिनेश बंसल, रामविलास सोनी, राजेंद्र केशरी, ठाकुर अग्रहरि,राजू सोनी, अशोक गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राम प्रसाद यादव, सुंदर केशरी, विनय जायसवाल, दीपक कुमार केसरवानी,शुभम शुक्ला, सत्यम शुक्ला, तन्नू पांडेय, डॉक्टर चंद्रभूषण पांडेय, मुरली अग्रवाल, रामनरायन सर्राफ आदि मौजूद रहे।
इस आशय की जानकारी श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।





