• सदर विधायक ने किया उद्घाटन।
• दीपावली पर्व से संबंधित सामानों की सजी दुकानें।
• सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित हुई प्रदर्शनी
• सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
हर्षवर्धन केसरवानी
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से स्थानीय रामलीला मैदान में विकास दीपोत्सव मेले का आयोजन नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की ओर से आयोजित हुआ।

28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलने वाली इस भव्य मेले में प्रदेश सरकार की प्रगति एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पंजीकरण, ओपीडी स्टॉल, कोविड-19 टीकाकरण डेक्स, फूड कोर्ट, फन जोन एवं सेल्फी प्वाइंट आदि स्थानों पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ देखी गई। और बच्चों ने इस मेले का खूब आनंद उठाया। महिलाओं द्वारा संगठित महिला स्वयं सहायता समूह एवं रेहड़ी पटरी और छोटे दुकानदारों द्वारा दीपावली पर्व से संबंधित दुकाने भव्य तरीके से सजाई गई जिसमें दुकानों पर से मेला देखने वालों ने लाई, चूड़ा, रेवड़ी, मिठाई, मोमबत्ती, झालर, अचार, पापड़ सहित अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं की खरीदारी लोगों ने किया।

विकास दीपोत्सव मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने करते हुए कहा कि-“ सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचे इसके लिए इस भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है,मेरा विश्वास है कि इसका लाभ प्रदेश एवं जनपद के प्रत्येक नागरिकों को मिलेगा। इस मेले में अनेक आकर्षक, जनउपयोगी, मनोरंजन से भरपूर स्टाल भी लगाए गए हैं और प्रथम दिन से अंतिम दिन तक इस मेले में विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपरिवार इस मेले में आए और मेले का आनंद उठाते हुए सरकार की तमाम योजनाओं से परिचित होंवे, इन योजनाओं से जुड़े यही हमारी सरकार की मंशा है।

मुख्य अतिथि सहित नगर पालिका अध्यक्ष विरेंद्र कुमार जयसवाल अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने मेले में लगे हुए स्टालों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में संगीतकार सर्वेश मिश्रा और उनकी टीम द्वारा आयोजित नृत्य गीत संगीत का आनंद लोगों ने उठाया।
कार्यक्रम में दीपक कुमार “छोटू” सुर संग्राम विजेता, रंजना कनौजिया, लालमोहन दुबे, विनोद धर दुबे आदि गायकों द्वारा भजन गायन कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी गई।

