हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। जिले में शनिवार को डीजे की धुन और गाजे-बाजे के साथ दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा समितियों द्वारा श्रद्धा के साथ जनपद के विभिन्न जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तो द्वारा रास्ते भर अबीर- गुलाल उड़ाया जा रहा था। वही सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में स्थपित दुर्गा पंडालो की मूर्तियों को डीजे और गाजे बाजे के साथ नगर के मुख्य चौराहा से घुमाते हुए देर शाम धंधरौल बांध व आस-पास के जलाशयों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। वही आस पास के क्षेत्रों की मूर्तियों को भी धंधरौल बांध में विसर्जित किया गया।

