• रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हुआ दशानन के पुतला का दहन।
• दशहरा पर्व पर उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशिष्ट नागरिकगण।
• भक्तों ने किया शस्त्र एवं शमी वृक्ष का पूजन।
• नए काम की हुई शुरुआत।

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा जनपद भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद मुख्यालय सहित जनपद के 10 ब्लॉकों के ग्रामीण, शहरी इलाकों में चलने वाली रामलीला के रावण वध का प्रसंग एवं दशानन के पुतला के दहन के साथ दशहरा पर्व मनाया गया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार-‘ इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त किया था।
इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का भी वध किया था। आज के दिन लोगों ने अपने अस्त्र- शस्त्रों की पूजा कर पुरानी परंपरा को कायम रखा। नवीन प्रतिष्ठानों के संस्थापकों ने शमी वृक्ष की पूजा कर अपने प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
पुराणों के अनुसार जब भगवान श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने जा रहें थे तो उन्होंने शमी के वृक्ष के सामने अपना शीश झुकाया था और लंका पर विजय की कामना की थी.
जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सहित संपूर्ण जनपद के दुर्गा पंडालों में भारी भीड़ देखी गई और लोगों ने पंडालों में मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपो वाली मूर्तियों का दर्शन, पूजन, अर्चन किया।

संपूर्ण जनपद में रामलीला मैदान दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास मेले सा माहौल रहा और खाने-पीने की वस्तुओं, खेल- खिलौनों की बिक्री के लिए दुकानें सजाई गई थी। मेले में आए हुए लोगों ने दुकानों से अपने मनपसंद सामानों खेल खिलौनों की खरीदारी किया और दशहरे के इस पावन पर्व पर एक दूसरे को बधाई भी दिया।
इस अवसर पर रामलीला मैदान में दशानन के पुतला दहन एवं रावण वध के प्रसंग को देखने के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे,जिला अधिकारी अभिषेक सिंह, रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष पवन जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आलाकमान अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और भगवान श्री राम दरबार की आरती कर उन्हें प्राप्त किया।

