सोनभद्र। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इस दौरान जनपद में प्रथम दिन जहां देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने दर्शन-पूजन किया। वहीं घरों व मंदिरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू हो गया।
भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया।
जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के शीतला माता मंदिर, दुर्गा मंदिर व काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। नगर के मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर पर सबसे अधिक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे, वही ब्रह्म नगर के जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर में ही कलश की स्थापना की गई। समिति के लोगों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार भी मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी।

