संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार को राम मंदिर परिसर की साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता का संदेश एवं संकल्प लिया जाना गौरवपूर्ण है, साथ ही गांधी जी के द्वारा अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजों से आजादी दिलाने में उनके विशेष योगदान को भी स्मरण किया गया।

वही जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर देशव्यापी संदेश देने का काम किया है वही स्वच्छता सेवकों को सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाना हर्ष का विषय है। स्वच्छ भारत की कल्पना स्वच्छता सेवकों के अनवरत कार्य करने से ही संभव हो रहा है। स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व शास्त्री जी अमर रहे के नारे भी लगाए। स्वच्छता अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधे को रोपित कर पर्यावरण का भी संदेश दिया।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के संयोजक समीर माली, आईटी सेल के जिला संयोजक मनोज सिंह, सभासद सुनीता पांडेय, मोहित पटेल, महामंत्री पवन मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, सुनील सिंह, पूर्व पुस्तकालय मंत्री प्रशांत सोनी, अभिषेक सेठ, रिजवान कुरैशी अविनाश जयसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, आदर्श सिंह, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, राजू चौधरी, तरुण गोयल, मनीष विश्वकर्मा, परवेज अहमद, शेषनाथ गुप्ता, नीलकांत तिवारी, विभास घटक, अनिल गुप्ता, आशीष तिवारी, दशरथ शुक्ला, अंगद, सफाई नायक सुनील मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

