• कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के लाभान्वित लोगों को किया गया सम्मानित।
संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा समर्पण सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में ग्राम सभा पनारी में अंत्योदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा ओबरा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया तथा कार्यक्रम के प्रभारी रहे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोनू रवि द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे है योजनाओं के लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, कन्या विद्याधन, जन धन योजना जैसी दर्जनों जनहितकारी योजनाएं शामिल है उन्होंने ने आगे कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को जानता तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। आज उन सभी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सयोजक रहे अभिषेक सेठ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में भी प्रत्येक गरीबों को निशुल्क राशन वितरित करके सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया है, देश की सुरक्षा से लेकर गावों के विकास तक का रास्ता तय करने का काम सरकार कर रही है। वही कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लाभान्वितों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा ने किया। अयोजित सम्मान समारोह मे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, समीर माली, अनिकेत तिवारी, प्रशांत सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, रिजवान कुरैशी, शुभम पटेल, अविनाश जयसवाल, राजू चौधरी, जितेंद्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

