घोरावल, सोनभद्र। घोरावल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वाराणसी की ओर से मंगलवार को आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत मीडिया कर्मी और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से हुआ। जिसमें घोरावल, करमा,शाहगंज के 50 से ज्यादा पत्रकारो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शामिल सभी पत्रकारों को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार राम अनुज धर द्विवेदी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपजिलाधिकारी घोरावल शुशील कुमार यादव व खण्ड विकास अधिकारी घोरावल रमेश कुमार एवम घोरावल चेयरमैन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चन्द्र मोहन शुक्ल,राजेंद्र कुमार पाठक,जय सिंह, विजय अग्रहरि, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

