• बीजेपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर 71 किलो का मिष्ठान वितरित कर 108 दीप प्रज्वलित किए गए।
• किसान मोर्चा सोनभद्र द्वारा किसान जवान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 101 उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी संवाददाता
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को पूरे देश में माननी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। वही जनपद सोनभद्र मे भी भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में सुबह जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में स्थित राम जानकी मंदिर व ब्लड बैंक परिसर में स्वच्छता अभियान चला गया। इसी क्रम में संयुक्त रुप से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय लोढी में जरूरतमंद मरीजों को फल और इत्यादि आवश्यक सामग्री बांटी गई तथा नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर 71 किलो के मिष्ठान का वितरण कर स्वर्ण जयंती चौक पर ही 108 दीप जलाकर उनके दीर्घायु की कामना की गई।


वही किसान मोर्चा सोनभद्र द्वारा किसान जवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी द्वारा जिले के 101 उत्कृष्ट किसानों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में जनपद के प्रगतिशील किसान शीतला सिंह, शिव प्रकाश सिह व बाबूलाल मौर्य रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृजनंदन सिह ने कहा कि पूजनीय किसान बंधुओं आज ऐसे मनीषी का जन्म दिवस है जिसने देश को नई दिशा प्रदान की वही देश के वास्तविक शिल्पकार हैं, उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में किसान मोर्चा के लिए गौरव का पल है 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देश के देवतुल्य किसानों को सम्मानित करने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। 70 सालों तक देश में किसान विरोधी सरकार थी जब चुनाव आता था तो कांग्रेस मिटाने का नारा लगाती थी किंतु गरीबी बढ़ती ही जाती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में किसानों, गरीबो का दर्द समझा। कहा जाता है कि रोटी देने वाला भगवान है लेकिन रोटी पैदा करने वाला किसान है इसलिए किसान भगवान से कम नही है। भारतीय जनता पार्टी के ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गी अटल बिहारी वाजपेई ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की योजना दिया और जब भी भाजपा की सरकार आई किसान ऋण को माफ किया गया और ब्याज भी कम किया। उत्तर प्रदेश में किसानों के फसलों को क्रय केन्द्रों के माध्यम से क्रय करने का काम किसी ने किया तो वो भाजपा के ही मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधी, किसान की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाओं को भाजपा सरकार ने किसान हित में लागू किया है। जब एक मजदूरी करने वाले लड़का नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाते हैं तो पहले धरती माता को प्रणाम करते हैं यही वास्तव में धरतीपुत्र किसानों के लिए गौरव की बात है जो देश की विपक्षी कांग्रेस पार्टी के लोगों को रास नहीं आया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने कहा कि आज देश के किसानों का सम्मान करने के नाते ही पूरे विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा है, धारा 370 समाप्त की गई, राम मंदिर बन रहा है, आज हमारा भारत देश बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें, हमारा उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है इस लिए 2022 के चुनाव में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आप किसान बन्धुओ का आशीर्वाद मांगता हूं।

विशिष्ठ अतिथि अशोक मिश्रा ने कहा कि आज दो शिल्पकारों का जन्म दिवस हम सभी मना रहे हैं एक विश्व के शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान का और दूसरे जिनके नेतृत्व में विश्व विजय के पथ पर अग्रसर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का, आज इस किसान जवान सम्मान कार्यक्रम में आये सभी अन्नदाता किसान पूज्यनीय हैं, किसान भारत की वह रीढ़ है जिस पर भारत का इतिहास स्थापित है तो भविष्य भी इसी पर निर्भर है, आज 70 सालों तक देश मे किसानों को सिर्फ बरगलाया गया लेकिन भाजपा की सरकार में किसानों की आय दोगुना करने से लेकर किसान सम्मान निधि तक अनेको योजनाओं के माध्यम से किसानों के महत्व को स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी ने मुख्य अतिथि व समस्त मंचासीन अतिथियों के साथ कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित किसान भाइयों का अभिवादन किया। और कहा कि देश में किसानों के नाम पर आंदोलन चला रहे कुछ राष्ट्र विरोधी लोग जिनका समर्थन देश का किसान नही बल्कि दुनिया भर के पोर्न स्टार कर रहे हैं, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये आंदोलन करने वाले लोग किसानों को मात्र बदनाम करने का कार्य कर रहे है जिसको देश का किसान भली भांति समझ रहा है।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे, गोविन्द यादव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अभिषेक सिंह चन्देल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अभय दुबे, प्रकाश पांडेय, सरोज सिंह, कमलेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, दिलीप चौबे ,संतोष बैसवार, विनोद तिवारी, धुरवकांत दुबे, चन्द्रविजय पटेल, धीरेंद्र जायसवाल, राजबहादुर सिंह, अनिल दुबे, विपिन मिश्रा, कैलास पटेल, मनोज चैबे, संतोष पटेल, दिलीप पटेल, रामलाल चैहान, विनय कनौजिया, धनेश जायसवाल, संजय केशरी, मनीषा राय, अंशु अग्रहरी, मंजू गिरी, रूबी गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा किसानों को तिलक लगाकर वह पुष्पा अर्चन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नारसिंह पटेल व अनिल सिंह ने किया।
