हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद। 14 सितंबर हिन्दी दिवस के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा अशोक नगर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज के अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल व जोन चेयरपर्सन दया सिंह द्वारा आरo एसo एमo इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता पारसनाथ मिश्र व भैया लाल सिंह को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि-” हिंदी दिवस पर गुरुजनों का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
सचिव विमल अग्रवाल ने कहा कि हिंदी को अपनाए। हिंदी में बोल चाल करें। हिंदी का सम्मान करें। कार्यक्रम का सफल संचालन जोन चेयर पर्सन दया सिंह ने किया।
