• प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह होंगे।
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां जोरों- शोरों प्रारम्भ कर दी है। इसी तैयारियों के मद्देनजर रखते हुए कल दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन होगा।आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) की उपस्थिति रहेगी। उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी है।

(कैबिनेट मंत्री उo प्रo सरकार)
