• यूपी के 74 जिलों में यह सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है।अब आखिरी जिला लखनऊ है, जहां आज ब्राह्मण सम्मेलन का समापन हो जाएगा।
• इसमें सभी जिलों के सम्मेलनों के ब्राह्मण कोऑर्डिनेटर को आमंत्रित किया गया है और तैयारियां भी जोरों पर हैं।
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुकिया और उत्तर प्रदेश की फॉर्मर चीफ मिनिस्टर मायावती आज राजधानी लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार होगा जब मायावती किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के स्टेज पर आएंगी। इस कार्यक्रम में मायावती कार्यकर्ताओं को बताएंगी कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा का एजेंडा क्या होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि 23 जुलाई को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रामनगरी अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की थी। आज राजधानी के पार्टी कार्यालय में मायावती इसका समापन करेंगी।

सतीश चंद्र मिश्र ने की सम्मेलन की तैयारियां
गौरतलब है कि यूपी के 74 जिलों में यह सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है। अब आखिरी जिला लखनऊ है, जहां आज ब्राह्मण सम्मेलन का समापन हो जाएगा। इसमें सभी जिलों के सम्मेलनों के ब्राह्मण कोऑर्डिनेटर को आमंत्रित किया गया है और तैयारियां भी जोरों पर हैं। पार्टी ऑफिस में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां सतीश चंद्र मिश्र की देखरेख में हुईं।
ब्राह्मण वोटर्स को साधने में लगीं पार्टियां
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की राजनीति ब्राह्मणों के बिना अधूरी है, क्योंकि यूपी की जनता में करीब 13 प्रतिशत ब्राह्मण आबादी है। कई विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं, जहां ब्राह्मण वोटर्स की संख्या 20% फीसदी से ऊपर है। वहीं, साल 2017 में 56 सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवारों की ही जीत हुई थी। यह एक बहुत बड़ा कारण है कि सभी पार्टियां इन्हें साधने की कोशिश कर रही हैं।

