• जनपद के सार्वजनिक स्थानों,मंदिरों, घरों में सजाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकिया।

• रात के 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ मंदिरों-घरों में घड़ी घंट बजने लगे।शंखनाद हुआ और लोगों ने जमकर की आतिशबाजीया।

• कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर सभी में उत्साह दिखा और लोगों ने झांकी के सामानों की जमकर की खरीदारीया।

• झांकियों में बच्चे श्री कृष्ण- राधा के स्वरूप में दिखे जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव की झांकियां सजाई गई। रात के 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूरा जिला श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजमान हो गया।आतिशबाजीया होने लगी और शंखनाद होने लगा।

जनपद के सार्वजनिक स्थानों मंदिरों घरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मनोरम झांकियां सजाई गई। लोगों ने पूरा दिन उपवास रखा इसको लेकर महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी उत्साहित दिखे।

वही जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम दिखी पुरे दिन भर बाजारों में चहल-पहल रहा। लोगों ने झांकी के सामानों की जमकर खरीदारीया की। नगर के बांके बिहारी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, ब्रह्मा बाबा मंदिर, साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों एवं देवालयों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई जैसे ही रात के 12:00 बजे श्री कृष्ण का जन्म हुआ और नगर की गलियों मोहल्लों में श्री कृष्ण के जयकारे होने लगे लोगों द्वारा आतिशबाजिया की जाने लगी।महिलाएं भजन गाने लगी- नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।

इसके अलावा चुर्क पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई। वही झांकियों में बच्चे श्री कृष्ण- राधा के स्वरूप में दिखे जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

